20250320_212358-COLLAGE~3

पंचायत सचिवों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा

हड़ताल के कारण पंचायत के कई काम ठप्प

सुरजपुर,20 मार्च/ पंचायत सचिवों का शासकीय करण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा,सूरजपुर ब्लॉक इकाई के समस्त सचिवों द्वारा सरकार के दिए गए भरोसे के बाद भी शासकीय करण नही करने से नाराज रंगमंच मैदान मे धरना प्रदर्शन का आयोजन कर सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाया गया।

विधानसभा का घेराव

2024 के विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में वादा किया गया था की सरकार बनने के बाद सचिवों का शासकीय करण कर दिया जाएगा परंतु सरकार बनने के 17 महीने बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका जिसके कारण पंचायत सचिवों में निराशा है।,नाराज पंचायत सचिव 17 मार्च 2025 को राजधानी रायपुर में रैली के रूप में विधानसभा पहुंच कर विधानसभा का घेराव कर वादों को याद दिलाया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल न होने पर प्रदेश के सचिव अपने जनपदों में हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पंचायत के कई काम हो रहे हैं प्रभावित

पंचायत सचिवों के हड़ताल में जाने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, निर्माण कार्य, लोक कल्याण के कई काम, ठप्प हो गए हैं पंचायत भवन में ताले लटके दिख रहे हैं अगर जल्दी ही इसका समाधान नहीं निकाला जाता है तो ग्रामीणों को भारी परेशानियों के सामना करना पड़ सकता है।

सचिवों ने बताया की सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 01 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। .इस दौरान सचिव संघ के जिला सचिव वीरेंद्र कुशवाहा,अध्यक्ष मटुकधारी कुशवाहा,
सचिव दयाराम राजवाड़े,
उपाध्यक्ष निलोफर उसमानिया,देवेश्वर सिंह,कोशाध्यक्ष छत्रसाल रवि,सह सचिव आनबाई पैकरा, प्रवक्ता शिवशंकर गोयन,संगठन मंत्री सुखलाल राजवाड़े,शिवप्रसाद यादव,मिडिया प्रभारी ऋषभ सिंह,राजकुमार सिरदार महामंत्री हेमवंत दास,रामकुमार प्रजापति,सलाहकार शंकर राम कुशवाहा, सियाराम राजवाड़े कार्यकारणी सदस्य विजय देवांगन,आनन्द सिंह,दीलकिशोर सिंह,
तुलेश्वर राजवाड़े,
महिला मोर्चा पुष्पा जयसवाल,ललिता यादव,संगीता जायसवाल,दुर्गावती सिंह,सहित बड़ी संख्या में सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!