प्रदेश सरकार की बजट जनता को गुमराह करने वाला – चन्द्रदीप कोरचो
सुरजपुर-प्रतापपुर/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सूरजपुर के जिला महासचिव चन्द्रदीप कोरचो ने प्रदेश सरकार का दूसरे वर्षकाल के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदो की विपरीत घोर निराशा जनक है यह बजट झुनझुना वाला है। जनता बजट में उम्मीद लगाई लेकिन पूरी उम्मीदो में पानी फिर गई है यह बजट सिर्फ जनता को गुमराह करने वाला है आम आदमी गरीब किसान महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं है प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है स्कूल और महाविद्यालयों के उन्नयन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। न इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई बात हुई, न महंगाई से निपटने का कोई ठोस बात रणनीति पर बात हुई। युवाओं को नौकरी देने का वादा था, कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए यात्री भत्ता देने का वादा था, लेकिन बजट में कोई खास घोषणा नहीं है, 500 रुपए में गैंस सिलेंडर देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार गैंस सब्सिडी के लिए कोई बजट प्रावधान नहीं कर पाई है। कोरचो ने कहा कि बजट हर 1 वर्ष में पेश होता है लेकिन झांसा 2047 तक के सपने दिखा गए हैं सरगुजा क्षेत्र को बजट में क्या मिला सुरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा जिले के लिए बजट में कितनी राशि का प्रावधान किया गया । आदिवासियों की उत्थान के लिए क्या प्रावधान किया गया है, आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार देने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। राज्य सरकार की बजट में आम जनता सिर्फ आहत हुआ है भाजपा सरकार नशाबंदी पर बात करने वाली विदेशी शराब में टैक्स कम कर रही है। सरकार की मंशा नहीं है कि प्रदेश में नशा मुक्त हो,अब युवा नशे के ओर बढ़ेंगे प्रदेश में अपराध बढ़ेगी, जब से भाजपा सरकार प्रदेश में बनी है अपराध तेजी से बढ़ी है सरकार को प्रदेश की विभिन्न विभागों में रिक्त पद हैं उनमें भर्ती करना चाहिए,औद्योगिक क्षेत्रों में कोई प्रावधान नहीं किया गया है गरीब,मजदूर किसानों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है यह बजट झुनझुना वाला है।
