प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमण्डल की जिले के नवपदस्थ डी.ई.ओ.से सौजन्य मुलाक़ात
सूरजपुर//-
छ ग प्राथमिक प्रधान पाठक संघ सूरजपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने नये जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा से सौजन्य मुलाकात कर शिक्षकों की स्थानीय मुद्दों के संबंध में चर्चा किये जिसमें प्राथमिक प्रधान पाठक के शेष रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति किये जाने एवं परामर्श दाती समिति की बैठक रखने हेतु अनुरोध किया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कहा गया कि आप लोगों की हर समस्या का नियमानुसार कार्रवाई करेंगे आप लोग पहले पांचवीं आठवीं की बोर्ड परीक्षा को सफलता पूर्वक पूर्ण करें उसके बाद फिर मैं आप से हर विषयों पर काम करूंगी। आज के मुलाकात कार्यक्रम में संध के प्रमुख पदाधिकारियों में संभाग अध्यक्ष निर्मल भट्टाचार्य. जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर. जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता. जिला सचिव .संजय चौबे जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव .जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मुक्तदिर शामिल थे
