नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर से समग्र शिक्षक फेडरेशन ने किया सौजन्य भेंट

सुरजपुर/ छ. ग. सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला प्रतिनिधिमण्डल ने नव पदस्थ डी.ई.ओ. महोदया श्रीमती भारती वर्मा से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से अभिनंदन स्वागत करते हुए जिले के अंतर्गत शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं जैसे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, पूर्व में पदोन्नत प्रधान पाठकों की पदस्थापना करने, GPF पास बुक संधारित करने सहित शिक्षकों से संबंधित अन्य विषयों से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया। सौजन्य भेंट कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय साहू,सचिव -शशि भूषण दुबे, देवेंद्र पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी राकेश सेंकराज, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती शकुंतला राजवाड़े,नीलू ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता,बृजेश तिवारी,भजन लाल राजवाड़े,महेंद्र प्रसाद राजवाड़े,अजित कुमार,अमोल सिंह, अजय कुमार साहू सहित भारी संख्या में संगठन के सदस्य /पदाधिकारी उपस्थिति थे।
