Screenshot_2025-03-01-15-32-42-50_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~2

महिला बाल विकास प्रेमनगर पर लगे गलत ढंग से नियुक्ति करने का आरोप

कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया ज्ञापन

सूरजपुर/शिवसेना (उद्धव गुट)के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत महंत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका भर्ती में हुई गड़बड़ी की जांच मांग करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा की विकाशखण्ड प्रेमनगर के परियोजना अधिकारी के द्वारा कार्यकर्ताओं,सहाईकाओं का नियुक्ति गलत तरीके से किया गया है। जिसके कारण पात्र अभ्यर्थी नौकरी पाने से वंचित रह गए हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है की प्रेम नगर में हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति को तत्काल जांच कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलाया जाए और गलत ढंग से नियुक्ति करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं कंप्यूटर एवं सेवाएं समिति के विरोध आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!