शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

सुरजपुर/ कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में प्राध्यापक पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई तथा कहा गया कि यह शपथ सिर्फ अक्षर नहीं है, बल्कि इस शपथ का अक्षर से पालन करना भी आवश्यक है, ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े और सभी व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसकी जिम्मेदारी आप सभी पर है। अपने आसपास के मतदाताओं को जागरूक करना तथा उन्हें मतदान देने हेतु प्रेरित करना भी आपकी जिम्मेदारी है। आप सभी अच्छी तरह से अपनी जिम्मेदारी समझे और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।
