20250202_202630-COLLAGE

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को दी गई विदाई किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

सुरजपुर/प्रतापपुर- संकुल केंद्र प्रतापपुर 01में सेवानिवृत्ति माध्यमिक शाला गोटगवां के प्रधान पाठक हेम साहब एक्का का विदाई समारोह दिनांक 31 01/2025 माध्यमिक शाला गोतगवां के प्रांगण में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी साइमन तिर्की,संकुल प्राचार्य के.बी.यादव बीआरपी किशोर मुखर्जी,सुश्री कविता मेम की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइमन तिर्की में अपने संबोधन में बताया कि इन्होंने हमेशा अपने उत्तरदायित्यों का पूरी ईमानदारी के निर्वहन किया है।और यही कारण है कि इनके सारे क्लेम क्लियर हो गया है।कार्यक्रम के दौरान ही उनका पेंशन का पत्र सौंपा।कार्यक्रम में संबोधन के क्रम में के.बी.यादव किशोर मुखर्जी,श्रीमती निर्मलज्योति जायसवाल,श्रीमती माइकेल केरकेट्टा तथा अन्य कई लोंगो ने संबोधित किया। संकुल केंद्र प्रतापपुर तथा विकासखंड शिक्षा कार्यालय से उपस्थित लोगों ने शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया तथा उनके विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत विदाई गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह तथा धर्मपाल सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में हेम साय एक्का की धर्मपत्नी श्रीमती रोजी एक्का तथा नजदीकी संकुल गणेशपुर से दीपक झा,नरेंद्र जायसवाल तथा उनके अन्य सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाएं अतिथि के रूप में उपस्थित थी तथा संकुल केंद्र प्रतापपुर से उज्जैन यादव सीएससी प्रतापपुर अमिताभ कुमार पटवा लालमन यादव विजय गुप्ता माध्यमिक शाला खजरी के प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान खजूरी से ही श्रीमती स्मृति ओझा मोतीलाल सिंह महेंद्र प्रसाद मरावी सुश्री पूजा नागदेव सुश्री रोशनी सिंह श्रीमती फूल बसिया अनामिका कश्यप मा शाला गोतगवां से प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति हुए शशि साहू श्रीमती सुनीता बड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!