जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं उल्लास नवभारत साक्षरता की दिलाई गई शपथ

सुरजपुर/जन शिक्षकों की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) सूरजपुर में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं उल्लास नवभारत साक्षरता शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरीय निकाय चुनावों में शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी को प्रचार प्रसार करने एवं मतदाताओं को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि साक्षरता कक्षाओं में अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता के साथ- साथ चुनावी साक्षरता को भी विशेष रूप से समझाया जावे ताकि हमारे नव साक्षर भाई भी मतदान के महत्व को समझें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र सिंह देव, विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरवर यादव, MIS समन्वयक सुदर्शन राजवाड़े, विकासखंड परियोजना अधिकारी (साक्षरता) जयराम प्रसाद के साथ – साथ समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।
