नगरीय निकायों में आज अध्यक्ष पद हेतु कुल 05 और पार्षद हेतु कुल 82 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया
सूरजपुर/25 जनवरी 2025/ नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत (बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) में निर्वाचन हेतु नाम-निर्देशन के चौथे दिन नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन का 03 फॉर्म एवं पार्षद पद के लिए 47 फॉर्म लिया गया है। नगर पंचायत बिश्रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए02, एवम पार्षद पद के लिए 12 फॉर्म, नगर पंचायत जरही से केवल पार्षद पद के लिए 04 फॉर्म, नगर पंचायत भटगांव से पार्षद पद के लिए 09 फॉर्म वितरण किया गया और कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नगर पंचायत प्रतापपुर से पार्षद पद के लिए 10 फॉर्म वितरण किया गया और कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
