IMG-20250122-WA0015

प्रधानमंत्री शक्ति पोषण निर्माण योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सुरजपुर/प्रधानमंत्री शक्ति पोषण निर्माण (मध्यान भोजन) योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता वर्ष 2024 – 25 का आयोजन माध्यमिक शाला जयनगर में दिनांक 21.01.2025 को किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पोर्ट पोर्ते द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने स्वच्छता एवं साफ सफाई का ध्यान रखना एवं गर्म पका हुआ पौष्टिक भोजन प्रदान करने तथा मातृत्व भाव से भोजन परोसने हेतु सुझाव दिया गया। संकुल प्राचार्य द्वारा समस्त प्रतिभागियों के भोजन की सराहना करते हुए अपने विद्यालय में भी इसी तरह भोजन पकाने एवं परोसने की बात कही गई। कार्यक्रम के निर्णायक दल में श्रीमती एस0 खलखो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर, श्रीमती प्रभा मिंज व्याख्याता (गृह विज्ञान) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या विश्रामपुर,श्रीमती अन्तोनिया क्रिकेटर, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला जयनगर एवं श्रीमती सावित्री खाखा सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग जयनगर शामिल थे। निर्णायक दल द्वारा सिलफिली जोन – 01 को प्रथम स्थान, प्राथमिक शाला पंडोनगर की लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, रसोईया श्रीमती खुखमानिया अधिकारी, द्वितीय स्थान डुमरिया जोन – 01 से प्राथमिक शाला पीढ़ा, गुलाब स्वयं सहायता समूह, रसोईया श्रीमती सुंदरी ठाकुर एवं श्रीमती कमलापति राजवाड़े एवं तृतीय स्थान कारवां जोन – 01 से पूजा स्वयं सहायता समूह, रसोईया श्रीमती अमरावती पैकरा एवं अमृता पैकरा की घोषणा करते हुए पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार ₹3000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000, एवं तृतीय पुरस्कार ₹1000, प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड परियोजना अधिकारी (साक्षरता) जयराम प्रसाद, MIS समन्वयक सुदर्शन राम राजवाडे, प्रधान पाठक प्रधान पाठक हर्ष नारायण शर्मा, एमडीएम प्रभारी सूरज सोनी, संकुल समन्वयक नेल्सन बेक, प्रेमचंद लाल, मनीष केहरी एवं विद्यालय से श्रीमती ममता मंडल,श्रीमती सुमित्रा गुप्ता, श्रीमती सोमा घोष, लोकेश कुमार साहू एवं विवेक चंद्रवंशी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!