IMG-20250107-WA0003

देवनगर होली टेंपल स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सूरजपुर / जिले के देवनगर होली टेंपल स्कूल में हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी एवं विशिष्ट अतिथि जी.आर चुरेंद्र कमिश्नर सरगुजा रहे, जिसमे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्वागत गीत, लोकगीत, रिकार्डिग डॉन्स, देश भक्ति गीत, मराठी , गुजराती, बंगाली, पंजाबी एवं नेपाली डांस सहित नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें समाज की एक ज्वलंत समस्या को लेकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम गूगल इत्यादि पर आधारित नाटक का मंचन एवं बार्डर पर तैनात जवान की शहादत पर आधारित नृत्य छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मंचन पर पूरे पंडाल में बैठे दर्शको ने खूब सराहा इस कार्यक्रम पर आए अतिथियों ने बच्चे के ऊपर इनामों की बौछार लगा दी। स्वयं मरावी जी ने 20000रु की राशि विद्यालय के लिए घोषणा की। श्री चुरेंद्र जी के उद्बोधन पर पंडाल तालियों से गूंज उठा।

होली टेंपल स्कूल के निर्देशक संजय दास ने बताया कि हमारे विद्यालय देवनगर के होली टेंपल विद्यालय के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें देशभक्ति गीत राष्ट्रीय गीत रिकॉर्डिंग जिसमें लोगों को पता चले कि हमारे देश के जवान के बदौलत हम सब लोग सुरक्षित है और जवान किस तरह शहीद होते है।
विद्यालय प्रतिवेदन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य सुशील कुशवाहा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन संतोष दास ने किया। कार्यक्रम की सफलता में समस्त स्टाफ मेंबर ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कोरियोग्राफर की भूमिका सुश्री आर्शिता शर्मा एवं विशाल ने बखूबी निभाया,जिनका भरपूर सहयोग श्रीमती रोशनी को मिला। अभिभावकों के सहयोग को विद्यालय के निर्देशक दास जी ने खूब सराहा।भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को खूब पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!