Screenshot_2026-10-29-22-46-43-79_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7~2

सूरजपुर जिले में 30 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित

सूरजपुर/ जिले में भारी बारिश एवं तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सूरजपुर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन में यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश की सूचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!