Screenshot_2026-10-22-14-51-55-23_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~2

सूरजपुर ब्रेकिंग:स्कूटी से गिरी मां-बेटी, महिला गंभीर रूप से घायल

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया

सूरजपुर/ सिलफिली जंगल के पास गुरुवार को स्कूटी से सफर कर रही मां-बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर गड्ढे में स्कूटी उछलने के कारण दोनों सड़क पर गिर गईं। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल सहायता पहुंचाई। टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ परमेंद्र शर्मा एवं वाहन चालक राजेश राम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!