नए ABEO के मुख्य आतिथ्य में संकुल स्तरीय मासिक बैठक सम्पन्न
सूरजपुर-आज दिनाँक 31/12/2024 को संकुल केंद्र बसदेई में संकुल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन नव नियुक्त सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी गिरवरधारी यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।नए सहायक विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी का पहली बार संकुल में आगमन पर उनका स्वागत सांस्कृतिक शैला नृत्य व संकुल प्राचार्य आर.एन. कुशवाहा द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।ABEO गिरिवरधारी यादव ने सभी शिक्षकों से मिलजुल कर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने,खेल खेल में शिक्षा प्रदान करने,बच्चों के विद्यालय में ठहराव हेतु नवीन गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने,बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु पालकों से सम्पर्क करने के साथ साथ उच्च कार्यालय के दिशानिर्देशों का पालन करने की बात कही।संकुल प्राचार्य आर.एन. कुशवाहा ने अपार आई,डी, जाति प्रमाण पत्र ,स्कूल रंग रोगन के साथ अन्य विषय पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया ।इस बैठक में संकुल समन्वयक रोशनलाल साहू के साथ संकुल केंद्र बसदेई 01,02 अंतर्गत समस्त शालाओं के प्रधानपाठक दिनेश कुमार कौशिक,कृष्णा राम यादव,श्रीमती मेरी पुष्पा तिर्की,श्रीमती श्याम्पति सिंह,कृष्ण कुमार सोनी,आशीष यादव,विजेंद्र ठाकुर,मुन्ना प्रसाद सोनी,जुगेंद्र सिंह,श्रीमती संगीता दुबे,श्रीमती पूनम राजवाड़े,श्रीमती मीरा राजवाड़े,सुरेश राजवाड़े सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
