Screenshot_2026-07-26-20-51-07-18_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~2

सूरजपुर में सनसनी: युवती का धारदार हथियार से गला रेतने का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सूरजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आज शाम लगभग 8 बजे एक युवती पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेतने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अभी तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!