20260721_203819-COLLAGE

शिक्षक सुरेन्द्र राजवाड़े ने जन्मदिन पर बच्चों को टाई,बेल्ट, कॉपी,पेन वितरित कर कराया न्यौता भोज

सूरजपुर/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा कोट, संकुल केन्द्र–कोट, विकासखण्ड रामानुजनगर के संस्था प्रमुख सुरेन्द्र राजवाड़े ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट, कॉपी एवं पेन वितरित किए तथा सभी बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन भी कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक आयुक्त घनश्याम सिंह एवं अशोक उपाध्याय ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें मिष्ठान, टाई, बेल्ट, कॉपी एवं पेन वितरित किए।

मुख्य अतिथि एवं संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे ने कहा कि शिक्षक यदि अपने विशेष अवसरों को बच्चों के साथ साझा करें तो इससे विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनापन और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित रहकर मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सुरेन्द्र राजवाड़े को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके इस प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन ओजस्वी वक्ता एवं व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि अंत में सुरेन्द्र राजवाड़े ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे, व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा, यदुवंश नारायण साहू,प्रधान पाठक फूल सिंह, नागेन्द्र प्रसाद यादव,अल्ताफ अली,निर्मल प्रसाद,रोहित साहू,राधेश्याम साहू,खेलसाय पोर्ते,उमाशंकर साहू,धर्मेंद्र दुबे,रूपनारायण साहू,श्रीमती केशरी राजवाड़े, देवचंद सिंह, लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर,हीरालाल सिंह,पुरंजन सिंह, श्रीमती ज्योति सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!