IMG-20241230-WA0000

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

सुरजपुर/ जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया l बैठक में संघ की सदस्यता पूर्ण कराने व कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा किया गया समस्त कर्मचारियों का जिस प्रकार प्रतिवर्ष समय पर वेतनवृद्धि लगता है उसी प्रकार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय समयमान समय पर लगाने हेतु स्थापना शाखा को निर्देशित किया जाए,समस्त परिवीक्षा अवधि कर्मचारियों को समयसीमा में परिवीक्षा अवधि समाप्ति का आदेश संबंधित कर्मचारी को प्रदान किया जाए l संभाग से स्टाफ नर्स की वरीयता सूची का प्रकाशन कराने हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया जाए l एम पी डब्ल्यू मेल /फीमेल विभागीय प्रशिक्षण 2018 से बंद है उसे चालू करने हेतु पर चर्चा किया गया। जिस प्रकार डी एम ई के स्टाफ नर्सों को उच्च शिक्षा पश्चात जो सुविधा प्रदान की जा रही है डी एच एस के कर्मचारियों को भी प्रदान किया जाए l जिले के समस्त लैब में डिमांड के आधार पर रिजेंट किट की सप्लाई किया जाए l चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की जिला स्तर पर डी पी सी बैठाकर पदोन्नति किया जावे l जिला चिकित्सालय के उच्च शिक्षा प्राप्त स्टाफ नर्सों को जी एन एम नर्सिंग कॉलेज में पदोन्नत किया जाए l इत्यादि महत्तपूर्ण विषय पर चर्चा किया गया l
बैठक में उपप्रांध्यक्ष श्रीमती सवीना मंसूरी अयोध्या प्रसाद जयसवाल अमर सिंह उच्चारिया महामंत्री नरेंद्र ठाकुर , वी.सी.पटेल,रॉबर्ट लकड़ा संजय कुमार श्याम राजवाड़े अमित चौरसिया देश राज गर्ग जयश्री चक्रवर्ती दीप्ति निशा दलगर राजवाड़े मारुति नंदन चक्रधारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!