IMG-20241229-WA0004

महाविद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस
शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में 26.12.2024 को वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती देवी और गुरु गोविंद सिंह साहेब की छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य जितम राम पैकरा के अध्यक्षता में वीर बाल दिवस के अवसर पर उनके द्वारा इस कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह और उनके साहेब जादों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इस पर अपने उद्बोधन के साथ विचार रखें । रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के द्वारा भी अपने विचार रखे गए । सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अतिथि व्याख्याता पिंटू कुमार गुप्ता के द्वारा अपने विचार रखा गया और कार्यक्रम का संचालन किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण चंद्र देव राजवाड़े अखिलेश रवि शिखा पाठक सीमा राजवाड़े प्रियांशु जायसवाल महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी हरिशंकर डहरिया श्रीमती शांडिल भोला प्रसाद यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!