सूरजपुर बैडमिंटन कप की खुली स्पर्धा का हुआ आगाज

सूरजपुर/ बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैडमिंटन कप 2024 का आयोजन 24 से 26 दिसम्बर तक किया गया है। जिसमें विधायक भूलन सिंह मरावी, नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल, उपाध्यक्ष बांके बिहारी अग्रवाल व सुनील अग्रवाल के आतिथ्य में टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैडमिंटन हाॅल में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी गगनदीप सिंह बग्गा व गौरव राय के स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन ब्योफोर्ट बैडमिंटन लर्निंग एकेडमी बिश्रामपुर के प्रभाकर स्वाई के आतिथ्य में प्रारंभ किया गया। समारोह का सफल संचालन संघ के प्रमोद तायल बिसन तथा आभार प्रदर्शन सुनील अग्रवाल बाॅबी ने किया।इस दौरान बैडमिंटन खेल में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों का भी विधायक भूलन सिंह मरावी ने अभिनंदन किया। आयोजन को सफल बनाने में तौकिर खान, पंकील पाण्डेय, समृद्धि गुप्ता, तनीषा ताम्रकार, आयुष राजवाड़े, पीयूष कुमार, नितेश बेक, रितेश, अंकुश, अभय, सालीब, अंकुर, दिपेश, प्रियांशु कुशवाहा, प्रियांशु एक्का, अनूपमा एक्का के साथ राजेश शर्मा, संजीत सिंह, हरेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, उमेश गुप्ता, वरूण तिवारी सहित बैडमिंटन संघ के खिलाड़ी व पदाधिकारी सक्रिय थे। वहीं टूर्नामेंट में आयोजित विभिन्न वर्गों में अम्बिकापुर, बिश्रामपुर, सूरजपुर, बैकुण्ठपुर, चिरमिरी, डोमनहील, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, कोतमा, कवर्धा, बिजुरी व जगदलपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग ट्राफी व कप के साथ लगभग एक लाख रूपए के नगद पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
●●●●
बैडमिंटन हाॅल के लिए विधायक ने दिए दो लाख
बैडमिंटन हाॅल में इनवर्टर, फर्नीचर तथा कैमरे लगाने के लिए जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल ने जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल से आग्रह किया और जिलाध्यक्ष की पहल पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने विधायक विकास निधि से सूरजपुर बैडमिंटन संघ को उक्त कार्यों के लिए दो लाख रूपए की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। जिसका खिलाड़ियों सहित संघ के पदाधिकारियों ने तालियां बजाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
