oplus_131072
कई मांगों को लेकर गोंगपा ने निकाली रैली कलेक्ट्रेट जाकर दिया ज्ञापन

सुरजपुर/ 18/12/2024 दिन बुधवार को रितु पंदराम प्रदेश सचिव गोंगपां युवा मोर्चा और उमा सिंह सरुता जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गोंगपा सूरजपुर के नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कई मांगों को लेकर रैली निकाली और कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही कई ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐसा कृत्य करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की,बड़ी संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे. रैली में शामिल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी हो रहे भ्रष्टाचारों की शिकायतें की जा चुकी है धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
क्या है प्रमुख मांगे
धान खरीदी केंद्रों में किसानों को आ रही परेशानी का समाधान और किसानों को 3100 रूपये एक मुस्त देने की मांग, किसानों को विधिवत् पटट्टा प्रदान करने की मांग ग्रामसभा से पात्र किये गये सभी किसानों को पट्टा प्रदान किया जाये। ग्राम पंचायत कनकपुर में स्थित शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टा बनवाया गया है। जिससे निरस्त किया जाये। वन परिक्षेत्र घुई अन्तर्गत अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाये। विश्रामपुर क्षेत्र अन्तर्गत कोल माइन्स केतकी, रेहर, गायत्री एवं साल्ही में ठेका कर्मियों से ठेकेदार द्वारा वेतन का आधा राशि वापस लिया जा रहा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। ग्राम पंचायत सरमा में सरपंच व सचिव द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य में अनियमितता किया गया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है,जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। ग्राम पंचायत लाछा में सरपंच द्वारा कराये गये निर्माण कार्य कि राशि को पंचायत सचिव दयाशंकर साहू द्वारा 3 लाख 40 हजार रूपये आहरण कर लिया गया है जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। भैयाथान ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पं. सुदामानगर के सरपंच/सचिव द्वारा बिना काम किये राशि आहरण किया गया है जिस पर तत्काल कार्यवाही किया जाये।

जिला सूरजपुर भारतीय संविधान के 5वीं अनुसूचित में सम्मिलित क्षेत्र है जहां पर पेशा एक्ट लागू है किन्तु शासन प्रशासन के द्वारा ग्राम पंचायतो में पेशा एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है, ग्राम पंचायतो में पेशा एक्ट का परिपालन कराते हुए ग्राम सभा के प्रस्ताव के बिना जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा से संबंधित उपभोग पर रोक लगायी जावे, ग्राम पंचायत नमदगिरी में सरपंच एवं सचिव के द्वारा 14 वां एवं 15 वां वित्त योजना की राशि का विधि-विरुद्ध तरीके से आहरण कर लिया गया है जिसका शिकायत दिनांक 30.09.2024 को ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत किया गया था जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। जिसमे उचित जांच कराते हुए कार्यवाही की जाय।
गोंगपा ने शिकायतों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है पार्टी के नेताओं का कहना है अगर प्रशासन उपरोक्त शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
