20260328_211154-COLLAGE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू सूरजपुर पहुंचे

सूरजपुर 29 मार्च 2026 / प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 29 मार्च को सूरजपुर आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री साय सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में सम्मिलित होंगे।

यह भव्य आयोजन रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर किया जायेगा। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर आयोजित किया गया है,

जिसके लिए युद्ध स्तर पर साहू संघ के द्वारा तैयारियां की जा रही है,जिसको लेकर साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू सूरजपुर पहुँचे और पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इससे पूर्व प्रत्येक सम्भाग में समाज के इष्ट देवी देवताओं को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है जिसके बाद साहू संघ के द्वारा सरगुजा सम्भाग में यह कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया था,जिसको लेकर साहू संघ के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार किया है,

माता कर्मा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है समाज को उनके जीवन चरित्र से संस्कार मिलते है, कार्यक्रम से पूर्व युवा प्रकोष्ठ के द्वारा बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण कर माता कर्मा चौक में पहुंच पूजा अर्चना की जाएगी उसके बाद सभी भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!