सूरजपुर ब्रेकिंग –
नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
सूरजपुर/कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां महगवां में के एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,मृतिका बबिता की 9 माह पहले महगवा के खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी शादी,
बताया जा रहा है की घटना के समय घर में कोई नहीं था,मृतिका को अकेला छोड़ सभी लोग काम से गए थे घर से बाहर
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है,
कोतवाली क्षेत्र के महगांव में उस समय चीख-पुकार मच गई,जब नवविवाहिता बबिता का शव घर के अंदर फंदे से झूलता पाया गया,देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए बेटी की मौत से आहत परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
