IMG-20260205-WA0014

भाजयुमो के जिला कार्य समिति सदस्य बने अनुराग

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा घोषित सूची में अनुराग द्विवेदी को भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। अनुराग द्विवेदी पूर्व में भाजयुमो मंडल कार्यसमिति सदस्य, आईटी सेल जिला कार्यसमिति सदस्य तथा भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य जैसे पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

इस नियुक्ति पर द्विवेदी ने पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!