टीचर्स एसोसिएशन ने मांगा पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश में एलबी संवर्ग के पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन निर्धारण की मांग को लेकर बृहद अभियान छेड़ दिया है ।
प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रांतीय महामंत्री रंजय सिंह,प्रांतीय प्रचार सचिव अजय सिंह के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप अपनी मांग को प्रमुखता से रखा है ।
पेंशन के इस अभियान में सर्व प्रथम सभी 146 विकास में ज्ञापन सौंपा गया है वहीं प्रदेश के सभी 33 जिलो में जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया है ।
अब टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक एवं मंत्री से मिलकर अपनी बात को रखेंगे एवं नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग करेंगे ।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भी इस पर निर्णय देते हुए नीति बनाने हेतु राज्य सरकार को कहा है ।
सूरजपुर के सभी विकास खण्ड में ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर ज्ञापन सौंप पेंशन में पूर्व सेवा गणना की मांग की है।
रामानुजनगर में अध्यक्ष पीताम्बर सिंह मरावी,प्रतापपुर में नागेन्द्र सिंह, ओड़गी में बिनोद केराम,भैयाथान में जितेंद्र सिंह,सूरजपुर में चंद्रदेव चक्रधारी,प्रेमनगर में रामबरन सिंह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ज्ञापन सौंप मांग को रखा है।
जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह एवं विभिन्न ब्लाक से आए अध्यक्ष पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर जिलाधीश के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा है, इन्होंने मांग को उचित माध्यम से संबंधितों तक प्रेषित करने की बात कही है।
टीचर्स एसोसिएशन सूरजपुर के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर अजय मिश्रा से भी मुलाकात कर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा है साथ ही जिला में लंबित प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति को समय सारणी बनाकर जल्द करने की मांग की है जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुछ ब्लाक से वरिष्ठता सूची में कार्य शेष है सभी से बात कर जल्द त्रुटि रहित सूची तैयार कर पदोन्नति की जाएगी।
टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह ने बताया कि संविलीयन से पूर्व की सेवा गणना नहीं होने के कारण एलबी संवर्ग के शिक्षक खाली हाथ सेवानिवृत्त हो रहे है जिससे इनके समक्ष जीवकोपार्जन में समस्या हो रही है इन्होंने बताया कि अपनी पूरी उम्र शिक्षा विभाग के दुरस्त विद्यालय में उपस्थित होकर गुणवत्ता युक्त अपनी सेवा देने के बाद भी खाली हाथ सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है जो अत्यंत दुःखद है, शासन प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
जिला स्तर पर जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक उपस्थित होकर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा है जिसमें संविलियन से पूर्व की सेवा की गणना कर पेंशन निर्धारण प्रमुख है न्यायालय के निर्णय का भी उल्लेख मांग पत्र में समाहित किया गया है।
इस अवसर पर रंजय सिंह,भूपेश सिंह,रामचंद्र सोनी,चंद्रविजय सिंह,अनुज राजवाड़े,बिजेंद्र साहू,सुरविंद गुर्जर,घनश्याम सिंह, दीपक झा,मिथिलेश पाठक, पीताम्बर सिंह मरावी,नागेन्द्र सिंह, चंद्रदेव चक्रधारी,बिनोद केराम, जितेंद्र सिंह,रामबरन सिंह, जितेंद्रनाथ तिवारी,खेल साय सिंह, राजाराम साहू,सुनेश,सूर्यकांत, खीतीभूषण, लच्छन राम राजवाड़े, अशोक शाक्य,राजेश सिंह,महेन्द्र राजवाड़े,जगनारायण साहू,विजय कुर्रे,पुष्नाथ पन्ना,प्रेमदास गुप्ता, शंभु नाथ मिंज, संजय कश्यप, उमाकांत मिश्र,दुलेश्वर सिंह, जनार्दन,संजय दुबे,सुनील साहू, प्रदीप साहू,रूपेश कुमार यादव, दशरथ राम,रमेश जायसवाल, आकाश कुमार साहू,चन्द्रमणी चौधरी,रवि कश्यप,शिव कश्यप, खिलानंद,मनोज यादव,संजय सिंह,संतलाल यादव,नंदकुमार सिंह,मुंज पात्रे,रामकली लकड़ा, सेलिना मिंज,कुंती तिर्की,मंजू टोप्पो,राजेश्वर, दयानंद राजवाड़े, आशुनंद भगत,नरेन्द्र साहू,रमेश गुर्जर,रोशन गुर्जर,संतोष मरकाम, रोशन कंवर,रोहित चंद्रवंशी,राकेश गुर्जर,हरकेश्वर,विजयलाल पैकरा, रविशंकर सिंह, अशोक गुर्जर, अन्नुराम सिंह,उत्तमचंद गुर्जर, देवचंद्र, विजय पाठक,विश्वनाथ, कुंदन सिंह,धीरेन्द्र कुशवाहा,सुग्रीव, देवराम यादव,कमल प्रसाद डांडिया,हरि पांडे,अमित गुप्ता,उपस्थित रहे।
