विश्व हिन्दू परिषद,और बजरंग दल ने अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार
सूरजपुर : विश्व हिन्दू परिषद सूरजपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 25 जनवरी को जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री संदीप सोनी, विहिप जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय, विहिप जिला मंत्री दिनेश साहू सहित विहिप,बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के विभाग, जिला स्तर के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में विहिप केंद्रीय समिति द्वारा पारित प्रस्ताव का वाचन किया गया तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई।
तथा विश्व हिन्दू परिषद सूरजपुर द्वारा अपने आयामों सहित नए दायित्वों का नियोजन करते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
जिसमें विश्व हिन्दू परिषद जिला सहमंत्री उत्पल चटर्जी, धर्माचार्य प्रमुख पं कृष्णचंद तिवारी, अर्चक पुरोहित अंकित तिवारी, सामाजिक समरसता प्रमुख लोकनाथ डकसेना को नियुक्त किया गया।
इसी तरह बजरंग दल जिला संयोजक अनुज साहू ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये कुछ घोषणा किया
बजरंग दल जिला सह संयोजक गोलू कसेर, जिला बलोपासना (अखाड़ा) प्रमुख रोहित पासवान, जिला सुरक्षा प्रमुख मुकेश राजवाड़े, जिला मिलन प्रमुख पवन गुप्ता को संगठन के दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के प्रखंड, नगर की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इस नियुक्ति से संगठन के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
