IMG-20241207-WA0008

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तिमाही बैठक संपन्न
प्रतिमा सिंह बनी जिला संयोजक,(महिला प्रकोष्ठ)

सूरजपुर-कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक आज जिला अस्पताल के सभाकक्ष में जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम छ. ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक शिक्षक संघ की ब्लाक अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) प्रतापपुर श्रीमती प्रतिमा सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।बैठक में प्रतिमा सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनको कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सूरजपुर का जिला संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) बनाये जाने का प्रस्ताव जिला संयोजक महोदय द्वारा रखा गया जिसे उपस्थित सभी कर्मचारी अधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में फेडरेशन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रतिमा सिंह जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ,कोषाध्यक्ष सह कार्यालय सचिव आदित्य शर्मा जिला अध्यक्ष आर.एच.ओ संघ,अनुरंजन देव लीगल सेल जिला अध्यक्ष प्रांतीय संयोजक लीगल सेल प्रदेश लिपिक संघ ,प्रचार सचिव राधेश्याम साहू ब्लॉक अध्यक्ष रामानुजनगर संयुक्त शिक्षक संघ को बनाया गया।जिला महासचिव इक़बाल अंसारी ने उक्तासय की जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन कर्मचारियों का समूह न होकर एक परिवार की भांति है।जिस प्रकार परिवार की समस्या को परिवार के लोग मिलकर सुलझाने का प्रयास करते हैं ,उसी प्रकार फेडरेशन भी समस्याओं को सुलझाने हेतु दृढ़संकल्पित है।बैठक में कर्मचारियों की जिला स्तरीय समस्यायों के निदान हेतु कलेक्टर से मुलाकात करने,नववर्ष में फेडरेशन परिवार के साथ वनभोज पर जाने की सहमति बनी।
आज के बैठक में जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह, इकबाल अंसारी,डॉ राजेश पैकरा, डॉ सरुता,’धीरेंद्र उपाध्याय,निर्मल भट्टाचार्य,राजकुमार सिंह,राधेश्याम साहू,महेश पैकरा,श्रीमती प्रतिमा सिंह,गोपाल विश्वकर्मा, रामनन्दे साहू,आदित्य शर्मा,मनीष दीपक साहू,अनुरंजन देव,रामनेवाज साहू,नरेंद्र कुमार गुप्ता,ज्योति साधना,मयंका राजवाड़े सहित कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!