20251217_230005-COLLAGE

चालीस हजार की रिश्वत लेते सहकारिता निरीक्षक को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, एसीबी के लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप

सूरजपुर/ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी क्रम में आज सूरजपुर के उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में ACB अंबिकापुर की टीम ने छापा मारा और सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल प्रतापपुर के रहने वाले पीड़ित से आरोपी अभिषेक सोनी ने लेखापाल के पद नियुक्ति देने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी लेकिन पीड़ित द्वारा पैसे ना होने की बात कह कर अतरिक्त समय मांगा था और इसी बीच पीड़ित ने इसकी शिकायत एन्टी करप्सन ब्यूरो कार्यालय अंबिकापुर में की,

इसके बाद ACB की ने टीम जाल बिछाया और आरोपी अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया ,,,,वहीं ACB की बंद कमरे में आरोपी से घण्टों पूछताछ जारी रही उसके बाद ACB की टीम आरोपी को लेकर अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!