20251217_190631-COLLAGE

सूरजपुर में मनाया गया पेंशनर दिवस।
इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनरों को किया गया सम्मानित

सूरजपुर / दिनांक 17.12.25 को। पेंशनर्स समाज जिला सूरजपुर ने जिला अध्यक्ष दयानंद चौबे की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस समारोह मनाया।कार्यक्रम का संचालन भूमिनाथ चतुर्वेदी ने किया इस कार्यक्रम में सैकड़ों पेंशनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में नए सदस्यता लिए सदस्य एवं पुराने वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

जिला सूरजपुर के अध्यक्ष दयानन्द चौबे संरक्षक एसके तिवारी, सचिव मो0 सलीम, कोषाध्यक्ष शेख इस्तियाक,एवं भैयाथान से भूमि नाथ चतुर्वेदी,रामानुजनगर से सी.वी.एल.कुशवाहा वरिष्ठ पेंशनर हरिश शुक्ला,सोनी जी,समेत समारोह में आए समस्त पेंशनरों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

भारत में हर साल 17 दिसंबर को पेंशनभोगी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सन् 1982 में इसी दिन सर्वोच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को गरिमा और सम्मान की गारंटी देने वाला ऐतिहासिक फैसला सुनाया था

स्वागत की कड़ी मे जय कृष्ण ओझा,शेख इस्तेयाक,आर,एस. मिधा प्रवीण तिवारी,नसीम अहमद सिद्दीकी,आर एस यादव, ब्रीजलाल सोनवानी, हरीश कुमार शुक्ला,आरबी शिवहरे, राम आधार सोनवानी रामअनुज साहू,राजेन्द्र प्रसाद साहू,पारसनाथ दुबे,कैलाशनाथ राम, हीरामनी पाण्डेय, जी.वी.एल.कुशवाहा, विक्रम प्रसाद सोनी,रमेश कुमार पैकरा,आर.एस. ठाकुर, शिव शंकर साहू शिव कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!