Screenshot_2025-10-05-14-12-33-36_7352322957d4404136654ef4adb64504~3

जंगल में नाबालिक लड़की की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकी मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसा नाला के समीप मुख्य मार्ग से 500 मी भीतर जंगल में एक नाबालिक लड़की की पेड़ पर लटकती लाश देखी गई है,

बताया जा रहा है कि नाबालिक दशहरे की रात से लापता थी घर वाले परेशान थे और खोजबीन कर रहे थे इसी बीच आज सुबह किसी ने जंगल के भीतर इस तरह संदिग्ध अवस्था में लाश देखा और आसपास के लोगों को बताया जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और अपनी पुत्री का शव देख रोने बिलखने लगे,,

परिजन रोज लड़की की घर वापसी का राह देखते रहे,, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बच्ची इस तरह किसी पेड़ पर लटकी मिलेगी,, फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुड़ गई है,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!