IMG-20250816-WA0012

स्थानीय युवाओं के लिए ‘Prem Computers’ की पहल – डिजिटल शिक्षा के साथ मिलेगा लैपटॉप

सुरजपुर। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा की महत्ता को देखते हुए Prem Computers ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मात्र ₹5,000 से ₹6,000 के योगदान पर एक माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा और साथ ही प्रतिभागियों को अपना लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्थान के संचालक पर्मेश दास ने बताया कि इस प्रशिक्षण में MS Office, MS Excel, हिंदी टाइपिंग, Photoshop जैसे प्रमुख सॉफ़्टवेयर के साथ-साथ बेसिक कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर का भी ज्ञान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना है, जिससे वे शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

यह पहल खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो कम लागत में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल उपकरण पाना चाहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!