20250721_172914-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग – सूरजपुर तहसील कार्यालय एसीबी का छापा बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सूरजपुर तहसील कार्यालय एसीबी का छापा पड़ा है
बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
पीड़ित से बाबू ने जमीन नामांतरण के एवज में मांगे थे 25 हजार की रकम

25 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी बाबू से बंद कमरे में एसीबी टीम कर रही है पूछताछ।

दरअसल सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पचीरा के रहने वाले धनेश्वर राम पैकरा के द्वारा अपने पुत्र व पुत्री के नाम पर अपने स्वेच्छा से किए गए जमीन को पुत्र के निधन के उपरांत पुनः अपने नाम पर नामांतरण कराने के लिए सूरजपुर तहसील में नामांतरण हेतु आवेदन लगाया गया था नामांतरण की सुनवाई के दौरान जुगेशबर राजवाड़े (बाबू) के द्वारा धनेश्वर राम पैकरा से शुरू में एक लाख रुपए राशि का डिमांड किया गया धनेश्वर राम पैकरा के द्वारा एक लाख रुपए राशि देने से असमर्थता जताने पर जुगेशबर राजवाड़े (बाबू) के द्वारा कम से कम ₹25000 की राशि देने की बात कही गई थी

नामांतरण करने के नाम पर की गई मोटी राशि की मांग

25000 की राशि की मांग करने एवं बिना पैसे लिए काम न करने के कारण परेशान होकर धनेश्वर राम पैकरा के द्वारा इसकी शिकायत 17 जुलाई को अंबिकापुर एसीबी की टीम को की गई और आज एसीबी की टीम के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए जुगेशबर राजवाड़े (बाबू) को ₹25000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया और लगातार एसीबी की टीम के द्वारा पूछताछ जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!