खबर का असर : प्रशासन ने लिया तालाब में तब्दील खंडहर हो चुकी छात्रावास की सुध
सुरजपुर/नगर के हृदय स्थल में संचालित वर्षों पुराने प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास की खंडहर में तब्दील होने और पूरे छात्रावास के जलमग्न होने की खबर हमने प्रमुखता से दिखाई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और छात्रावास में रहने वाले छात्रों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
छात्रावास इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां रहने वाले छात्र डर और असुरक्षा के माहौल में रहने के लिए मजबूर थे। बारिश होने पर पूरे छात्रावास परिसर में और बच्चों के कमरों में गंदा पानी भर जाने से छात्रों का जीवन नारकीय हो चुका था कई गंभीर संक्रमण का खतरा था जो बच्चों के जीवन को खतरे में डाल रही थी। पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है जिम्मेदार अधिकारी इस छात्रावास की देखभाल से मुंह मोड़ चुके हैं,
छत्तीसगढ़ आर्टिकल ने दिखाई थी खबर
हमने इस खबर को प्रमुखता से उठाया. इस खबर के बाद प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया और छात्रों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार जल्द ही नए भवन के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।
