पुस्तक स्केनिंग के जाल में फंसे शिक्षक
सर्वर से परेशान, अध्यापन व्यवस्था ठप्प
सूरजपुर- नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ हुए एक सप्ताह हो गए लेकिन अभी तक विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं।कुछ जगह पुस्तकें पहुंचीं भी हैं तो आधे-अधूरे।संकुलों को प्राप्त पुस्तकों को ऑनलाइन इंट्री पश्चात विद्यालयों को वितरित की जानी है ।सर्वर की समस्या होने के कारण संकुलों द्वारा विद्यालयों को पुस्तक वितरण नहीं किया जा पा रहा है।गौरतलब है कि इस शिक्षा सत्र से पुस्तक वितरण हेतु नई व्यवस्था बनाई गई हैं जिसके अंतर्गत विद्यालय को प्राप्त पुस्तकों को विद्यार्थियों को वितरित करने से पहले ऑनलाइन स्केनिंग करना है लेकिन सर्वर के आने-जाने से न पुस्तक स्केन हो पा रहे हैं न बच्चों को पुस्तकें मिल पा रही है। कुल मिलाकर इस ऑनलाइन पुस्तक वितरण के चक्कर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना तय है।
