IMG-20250610-WA0005~2

सूरजपुर ब्रेकिंग:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

सूरजपुर/ जिले के जयनगर थाना अंतर्गत केनापारा हाइवे पर बुधवार की दोपहर को दो तेज रफ्तार बाइक ने एक दूसरे को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनो बाइक पर सवार घायल हो गए। जिसमें एक बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर होने की खबर है

इस घटना की सूचना मिलते ही एक बार फिर मानवता दिखाते हुए हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के प्रधान आरक्षक पंकज ठाकुर,आरक्षक शक्ति एलेवान,वाहन चालक जीत लाल के द्वारा मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घटना में बाइक पर सवार युवक सितेंद्र सिंह,आत्मज कमल सिंह 19 वर्ष ग्राम पंचायत तेलसरा का निवासी बताया जा रहा है वही दूसरा बाइक सवार फूलसाय आत्मज रघुसाय ग्राम परसापारा थाना क्षेत्र जयनगर का निवासी है।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिलेवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सख्ती से वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाईश के साथ ही यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है साथ ही लापरवाहों के ड्राईविंग लायसेंस भी निलंबित कराया जा रहा है फिर भी वाहन चालक तेज गति पर नियंत्रण नहीं रख रहे हैं जो दुर्घटना का कारण बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!