तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने सतीश साहू

प्रेमनगर:- विकास खंड प्रेमनगर में कर्मचारियों के आवाज को बुलंद करने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष जी. आर. चंद्रा जी के अनुशंसा पर लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष मनीष दीपक साहू संघ के पंजीयन क्रमांक 249 के संविधान के नियम 10 के अंतर्गत एवं नियम 11(क) के प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक सतीश कुमार साहू, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खजूरी विकास खंड प्रेमनगर जिला सूरजपुर को ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर के पद पर नियुक्ति किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश ब्लॉक अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा मैं संगठन के द्वारा दिए गए जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा और मैं सदैव कर्मचारी हित को लेकर काम करूँगा। आगे कहा प्रेमनगर ब्लॉक में बहुत जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिससे तृतीय वर्ग कर्मचारी हित में कार्य करने में गति हो। सतीश साहू के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर तृतीय वर्ग कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!