Screenshot_2025-05-28-17-01-38-66_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~3

नैनपुर डैम नहाने गए नगर के दो बच्चे लापता एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

सूरजपुर/ सूरजपुर नगर के आठ बच्चे 12 बजे के लगभग नैनपुर डैम नहाने गए थे इसी बीच दो बच्चे डूबने लगे दो बच्चों को डूबते देखा बाकी बच्चे शोर मचाए जिससे आसपास के लोगों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों नहीं मिले।

इसी बीच मौके पर पहुंचे परिजनों ने तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर थाने में सूचना दी गई पुलिस और परिजन दोनों को तलाशते रहे, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच दोनों बच्चों के तलाश में जुटी हुई है।

इस डैम में पानी में डूबने कि पहले भी मामले आ चुके हैं परंतु इस जलासय की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं होने से बच्चे जान गंवा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जलाशयों की सुरक्षा को लेकर कई बार दावे किए गए लेकिन कोई इंतजाम नहीं किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!