सूरजपुर ब्रेकिंग- भीषण सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक मे मारी टक्कर एक की मौत दो घायल
सुरजपुर/ सूरजपुर के ग्राम नेवरा से बड़ी खबर आ रही है, भैयाथान की ओर से आ रही कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्राम नेवरा में ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हृदय विदारक दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है बाइक में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है।
सूरजपुर थाना क्षेत्र का है मामला
