दो वर्षों से परिवार सहायता की राशि पाने के लिए सूरजपुर नगर पालिका के चक्कर काट रही है विधवा महिला . कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार .
सुरजपुर/ नगर के वार्ड क्रमांक 14 मानपुर निवासी महिला नसीमा परिवार सहायता योजना की राशि के लिए पिछले दो वर्षों से भटक रही है।
सूरजपुर/ नगर पालिका परिषद सूरजपुर के कर्मचारियों की उदासीनता को देख कर पीड़ित महिला ने कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाइ है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति का लगभग दो वर्षों पहले निधन हाे गया उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि पाने के लिए नगरपालिका में आवेदन दिए है, 2 वर्षों से अधिक हो जाने के बाद भी आज तक राशि नहीं मिली है, विधवा पेंशन की राशि खाते में आ रही है परंतु परिवार सहायता की राशि किसी अन्य महिला के खाते में डाल दिया गया संबंधित कर्मचारी के द्वारा लगातार दो वर्षों से टाल मटोल कर गुमराह किया जा रहा है।
सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है परंतु उसका लाभ आसानी से नहीं मिल पा रहा है इसका सबसे बड़ा कारण विभागीय कर्मचारीयों का काम के प्रति उदासीनता माना जा रहा है। पति की मृत्यु के बाद महिला बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रही है महिला अपने अधिकार पाने के लिए पिछले दो सालों से कार्यालय के चक्कर काट रही है।
पीड़ित महिला ने सूरजपुर कलेक्टर से उक्त मामले की जांच करा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
