समर कैंप की शुरुआत नहीं होने से परेशान खिलाड़ी पहुंचे कलेक्ट्रेट
सूरजपुर/, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें बड़े स्तर पर खेल की प्रतिभा दिखाने के लिए शासन प्रयासरत हैं,,लेकिन सूरजपुर जिले में इन योजनाओं पर बट्टा लगाया जा रहा है,,जहां 16/05/2025 से समर कैंप का आयोजन किया जाना था लेकिन आज दिनांक तक इसकी शुरुआत नहीं हुईं हैं,,जहां समर कैंप के प्रतिभागी खिलाड़ी आज कलेक्ट्रेट पहुंच समर कैंप की शुरुआत कि जाने की मांग की है,,जहां खिलाड़ियों ने कहा कि जिले के छः ब्लाकों में नहीं समर कैंप की शुरुआत की गई है और नहीं कोई सामाग्री वितरण की गई है,,वही कोई प्रशिक्षक भी नहीं है,,जहां इन्हीं कारणों से जिले के खिलाड़ी बाहर चले जा रहे हैं,,गौरतलब है कि समर कैंप के आयोजन में स्टेट,नेशनल,व इंटरनेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और इन्हें समर कैंप में खेल के साथ साथ रहने खाने की व्यवस्था भी कि जाती है लेकिन इसकी शुरुआत न होना इन खिलाड़ियों के प्रतिभाओं पर ग्रहण लगा रहा है तो वहीं इसके आयोजन के लिए जगह निर्धारित न होना भी सवालिया निशान लगाता है,,जहां इस मामले पर खेल अधिकारी ने मिडिया से दुरी बनाए रखी तो वहीं कलेक्टर ने जल्द ही समर कैंप आयोजित करने का आश्वासन दिया है,, बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि कलेक्टर के आश्वासन पर कितनी जल्द पहल की जाती है,,और मिडिया से दुरी बनाए रखी खेल अधिकारी कितनी गंभीर होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
