ब्रेकिंग न्यूज़- अंबिकापुर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी तीन घायल
सूरजपुर/15/05/2025/ जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केनापारा मंदिर के समीप आज शाम लगभग 6 बजे सूरजपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही है ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिस ऑटो में बैठे तीन लोग घायल हो गए
हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने आज एक बार फिर मानवता का मिशाल पेश करते हुए घायलों को तत्काल विश्रामपुर चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार प्रारंभ किया गया एक की स्थिति नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है।
ट्रैफिक प्रभारी बिरजू पांडे के दिशा निर्देश पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पेट्रोलिंग टीम में शामिल प्रधान आरक्षक पंकज ठाकुर,आरक्षक हरिकेश कुशवाहा चालक् जीत लाल लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हाईवे पर घायल लोगों की मदद कर रहे है जो सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज की भलाई के लिए भी काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
