20250502_050053-COLLAGE~2

रिश्वत पर एसीबी का बड़ा प्रहार
20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

सुरजपुर/ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा जिले के डुमरिया गांव के पटवारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा जहां पटवारी भानु प्रताप सोनी को भूमि के नामांतरण और सीमांकन करने के एवज में ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार किया।

दरअसल मनीष जिंदिया नामक व्यक्ति ने श‍िकायत किया था की पैसों की आवश्यकता के कारण मेरे द्वारा जमीन की बिक्री किया जाना था जिसके चौहद्दी,और सीमांकन के लिए पटवारी से मिला था लेकिन आरोप है की पटवारी ने काम करने के एवज में 20000 रुपए की रिश्वत की मांग की और पटवारी अपने दफ्तर का चक्कर लगवाता रहा जिससे व्यथित होकर शिकायत की गई।जिस पर एसीबी के द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई और आरोपी पटवारी को रिश्वत प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

सवाल यह है कि क्यों रिश्वत को किसी अधिकार की तरह वसूला जाता है?
क्या कारण है कि सिस्टम में सुधार नहीं हो पा रहा है?

कब तक किसान और ग्रामीण छोटे-छोटे कामों के लिए चढ़ावे की भेंट चढ़ते रहेंगे?

फिलहाल एसीबी की टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!