Screenshot_2025-04-28-16-30-16-10_7352322957d4404136654ef4adb64504~3

फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय महिला का शव शरीर पर दिखे चोट के निशान हत्या की आंशका

सुरजपुर/देवनगर:- जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर देवनगर में एक लगभग 50 वर्षीय महिला जमीला का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूत्रों के अनुसार पता चला है की घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे है सूत्रों ने बताया की घर में बेटा बहू अक्सर महिला के साथ मारपीट किया करते थे और आए दिन विवाद होता रहता था जिससे महिला परेशान थी,यह आशंका भी जताई जा रही है की हत्या कर फांसी पर लटकाया गया हो सकता है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गई है,आगे जांच के बाद के बाद पूरी सत्यता सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!