20260607_122420-COLLAGE

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, कई लोग घायल, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

सूरजपुर/ कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चंद्रपुर नेशनल हाईवे पर आज मध्य रात्रि में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से आ रही एक अर्टिका कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट खंभा भी सड़क पर जा गिरा और कार इस भीषण टक्कर के बाद पलटते हुए दूर जाकर रुकी। दुर्घटना में कार सवार कई लोग घायल हो गए,जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,कार काफी तेज गति से चल रही थी।अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना मिलने पर लगभग 3:00 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया था,जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!